जागो टुडे | सच की आवाज़हमारे बारे मेंसंपर्कगोपनीयता
JTJAAGO TODAYताज़ा खबरें • निष्पक्ष समाचार • जनहित की आवाज़
ताज़ा खबरदेश, प्रदेश और आपके शहर की हर बड़ी खबर

मैनपुरी में अपराधियों के हौसले बुलंद थाना विछवा के अन्तर्गत वृद्ध दुकानदार की निमर्म हत्या


थाना क्षेत्र के गांव लाहुरीपुर में अपनी परचून की दुकान के बाहर लेटे  एक अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने ईट पत्थर से कुचलकर सिर पर बार करके उनकी हत्या कर दी।
गांव लाहुरीपुर निवासी हाकिम सिंह उम्र 65 वर्ष पुत्र काशीराम गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं और मध्य रात्रि वह दुकान के बाहर चारपाई पर लेटे हुए थे तभी अज्ञात हमलावरों ने वृद्ध दुकानदार के सिर में ईंट पत्थर मारकर हत्या कर दी सुबह जब मृतक की पत्नी घर से उन्हें जगाने के लिए दुकान पर पहुंची तो वहां उन्हें मृतक अवस्था में देखकर परिजनों में चीख-पुकार गई मृतक के परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है 
 वृद्ध की हत्या की खबर के बाद गांव मे दहशत सूत्रों के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते हुई मृतक की हत्या
इस खबर को साझा करें: